शासन ने कई पीसीएस अधिकारियों को किया इधर-उधर
जनमंच टुडे/ देहरादून।
देर रात को शासन ने एक बार फिर से कई पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। इस प्रक्रिया में कई अधिकारियों का वजन बढ़ा दिया और किसी का कम कर दिया गया है। इस क्रम में रजा अब्बास को उप सचिव सूचना आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वही अनुराग आर्य को रुद्रप्रयाग का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। शासन ने देर रात को कई पीसीएस अधिकारियों को इधर, उधर कर दिया है। इस क्रम में उदय राज सिंह को अपर सचिव पेयजल का अपर सचिव बनाया गया है। गिरधारी सिंह रावत को खेल निदेशक की जिमेदारी दी गई है। वही रंजना से प्रबंध निदेशक तराई बीज विकास निगम का पद वापस ले लिया गया है। रोहित मीणा को मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी ग्राम उद्योग बोर्ड बनाया गया है। हरीश चंद्र कांडपाल से अधिशासी निदेशक उत्तराखंड ग्रामीण विकास संस्थान का प्रभार , विनोद गिरी गोस्वामी से निदेशक प्रशासन और मॉनिटरिंग पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय जीवन सिंह से संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमायूं संभाग का प्रभार वापस ले लिए गए हैं।पंकज कुमार उपाध्याय को सचिव, जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।दयानंद सरस्वती को उप कुंभ मेलाधिकारी, हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। जय किशन को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत (अल्मोड़ा) की जिम्मेदारी दी गई। केके मिश्रा को अपर जिलाधिकारी देहरादून और मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी देहरादून बनाया गया है, जबकि अभिषेक त्रिपाठी को अपर स्थानिक आयुक्त उत्तराखंड नई दिल्ली बनाया गया है। वही जगदीश लाल को सचिव सेवा का अधिकार आयोग के पद से हटा दिया गया है। गिरीश चंद गुणवंत को ऋषिकेश का आयुक्त नगर समेत सचिव सेवा का अधिकार की जिम्मेदारी दी गई है।हरवीर सिंह को कुमाऊं समनहाग का खाद्य नियंत्रक बनाया गया है आवर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नैनीताल की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। पंकज कुमार उपाध्याय को सचिव जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
