नगर निगम बनने से होगा श्रीनगर का विकास

जनमंच टुडे/पौड़ी/ श्रीनगर।
जनतट की समस्याओं के समाधान के लिए श्रीनगर में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों लाभान्वित किया। शिविर में करीब 65 शिकायत आए जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया ,
बहुउद्देश्यीय शिविर में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आमजन की समस्याओं के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिससे लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जनपद के हर ब्लॉक स्तर व पंचायत स्तर पर कैम्प लगाकर आधार कार्ड बनाये जाएंगे। उन्होंने आमजनमानस को अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण तथा अन्य लोगों को जागरूक करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार जनता की हितों में कार्य कर रही है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सम्पत सिंह रावत, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार आर्य आदि मौजूद रहे। आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए मा. मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि जब तक लोगों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता है तब तक निरंतर रूप से शिविरों का आयोजन किया जाएगा। आयोजित शिविर में विद्युत, पेयजल, रेलवे, सड़क, बंदरों का आतंक सहित अन्य समस्याएं स्थानीय लोगों द्वारा मंत्री के समुख रखी गयी। मंत्री ने डीएफओ को निर्देशित किया कि बंदरों से निजात पाने हेतु पिंजरा लगाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि नगर निगम की लॉन्चिंग तथा धारी देवी मंदिर का उद्घाटन जल्द किया जाएगा। कहा कि श्रीनगर नगर पालिका को नगर निगम घोषित होने पर विकास कार्यों में तेजी आएगी। जिससे स्थानीय लोगों को काफी फायदा मिलेगा। कहा कि मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में सरकार बेहतर कार्य करने जा रही है तथा श्रीनगर अस्पताल से अब कोई भी मरीज रेफर होकर बाहर अस्पतालों में नही जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि खुशियों की सवारी गर्भवती महिलाओं की जांच करवाने तथा जच्चा-बच्चा को लाने लेजाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही श्रीनगर से हैली सेवा शुभारंभ की जाएगी जबकि किराए काफी कम होगी जिससे लोगों को काफी फायदा मिलेगा,
इस दौरान मंत्री ने किसानों को कृषि यंत्र तथा गर्भवती महिलाओं को वैष्णवी किट, पोषण किट वितरित किया। तत्पश्चात मा. मंत्री ने उपजिला चिकित्सा श्रीनगर में दिन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनका हालचाल जाना।
मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर में आयोजित मंत्री ने कहा कि आगामी 3 तारीख को रेलवे प्रभावित गांवों की समस्या के निस्तारण के लिए ग्रामीणों, राजस्व सचिव व कमिश्नर के साथ संयुक्त बैठक कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रीनगर को नगर निगम बनाया जाना एक ऐतिहासिक निर्णय हैं, श्रीनगर वर्तमान में शिक्षा और चिकित्सा का केंद्र बन गया है। नगर निगम बनने के बाद श्रीनगर के विकास में तेजी आयेगी। नगर निगम बनने के बाद श्रीनगर के स्थानीय निवासियों ओर कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। साथ ही श्रीनगर नगर निगम बनने से 300 पर्यावरण मित्रों की संख्या होगी। साथ ही कर्मचारियों के वेतन में भी इजाफा होगा कहा कि श्रीनगर उत्तराखंड का पहला पर्वतीय नगर निगम होगा। कहा कि उड़ान योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के कई स्थानों पर हेली सेवा प्रारंभ की गई है, इसमें श्रीनगर में भी हेली सेवा प्रारंभ की जा रही है, जिससे स्थानीय निवासियों को फायदा मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पेशावर काण्ड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर उनके गांव में बनाए गये भव्य स्मारक का लोकार्पण देश के रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, प्रदेश के  मुख्यमंत्री, प्रदेश के सांसद, मंत्री व जनपद के सभी विधायक उपस्थित रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *