स्वरोजगार शिविर का लाभ उठाएं युवा

जनमंच टुडे/ हल्द्वानी ।

उत्तराखण्ड शासन, राज्य योजना आयोग, नियोजन विभाग के निर्देशों के अनुसार जनपद मे विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के कैम्प समाप्त हो गये । महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार ने बताया कि स्वरोजगार के प्रति इच्छा के मददेनजर जिला उद्योग केन्द्र हल्द्वानी मे 27 सितम्बर सोमवार को प्रातः 11 बजे से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (एमएसवाई) एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं वीरचन्द्र गढवाली,दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना आदि में किये गये आवेदनों के आवेदकों के लिए स्वरोजगार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उन्होेने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी, आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थान पर समय उपस्थित होकर कैम्प का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *