होटल के कमरे में मृत मिला युवक
जनमंच टुडे/ देहरादून।
देहरादून के राजपुर रोड जाखन स्थित एक होटल में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव मिला। शव की शिनाख्त आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के पुत्र सिकंदर कलेर के रूप में हुई है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार सिकंदर ने बुधवार शाम को होटल में कमरा लिया था। बृहस्पतिवार को जब कमरा नहीं खुला तो होटल कर्मियों ने दूसरी चाबी से कमरे को खोला तो कमरे में सिकंदर अचेत अवस्था में मिला। उसने उल्टी भी की थी। युवक की मौत कैसे हुई पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
