टिहरी की राजमाता सूरज कुंवर शाह का निधन
जनमंच टुडे/ देहरादून।नई टिहरी।
टिहरी गढ़वाल के दिवंगत राजा मानवेन्द्र शाह की धर्मपत्नी राजमाता सूरज कुंवर शाह का रविवार को नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वह 98 वर्ष की थी। उनका अंतिम संस्कार चार अक्टूबर सोमवा को ऋषिकेश के मुनीकीरेती में उनके पैतृक राजघाट में किया जाएगा। उनका जन्म राजस्थान के बांसवाड़ा रियासत में 22 सितम्बर 1923 को हुआ था। उनका विवाह 4 फरवरी 1937 को टिहरी के महाराजा मानवेंद्र शाह से हुआ था।
