भागीरथी में समाई कार, दो लापता

जनमंच टुडे/ नई टिहरी

उत्तरकाशी के डुण्डा तहसील के देवीधार भकडा पटवारी चौकी के पास एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। कर में दो लोग मौजूद थे। आसपास के लोगों ने हमले की जानकारी पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी में डूबे लोगों की तलाश की, लेकिन दोनों का पता नहीं लग पाया।  लापता दोनों लोग शिक्षक बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी की दूरी पर डुंडा प्रखंड के देवीधार रनाड़ी मोटर मार्ग पर एक कर अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में गिर गया। हादसे मेंबुद्धिलाल पुत्र बरफ़ू निवासी ग्राम डांग जुवा भलड़ियाना टिहरी गढ़वाल और बिजेंद्र जोशी पुत्र द्वारिका प्रसाद ग्राम भेलुन्ता थाना लंबगांव टिहरी  बताए गए हैं। दोनों डांडा माजफ से टिहरी की ओर जा रहे थे। भकड़ा के पास कार अनियंत्रित होकर भागीरथी में जा गिरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *