चारधाम यात्रा : श्रद्धालुओं की संख्या में हर दिन इजाफा

जनमंच टुडे/ऋषिकेश/रुद्रप्रयाग/देहरादून।

उत्तराखंड चारधाम यात्रा के शुरू होने के बाद देवभूमि में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा हैं। पुलिस प्रशासन सभी श्रद्धालुओं का कोविड नियमों का पालन कराते हुए  अतिथि देवो: भव: के साथ हर श्रद्धालु का आदर सत्कार कर रही है।  सोमवार को शाम चार बजे तक 1997 श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किए। इनमे श्री बदरीनाथ धाम में 784, श्री केदारनाथ धाम 529 ( हेली यात्री सहित), श्री गंगोत्री धाम- 300, श्री यमुनोत्री धाम- 384 श्रद्धालुओं ने  दर्शन कर पुण्यअर्जित किया। वही श्री हेमकुंड साहिब जी / श्री लोकपाल तीर्थ का सोमवार को 735 श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। 18 सितंबर से शुरू हुए चारधाम यात्रा में चार अक्टूबर तक 41189  श्रद्धालुओं चारधाम की यात्रा कर चुके हैं। वही दूसरी ओर चारधाम यात्रा के लिए 15 अक्टूबर तक  69619 ई- पास जारी किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *