इस विभाग में निकली बम्पर भर्ती, आवेदन शुरु

जनमंच टुडे/ देहरादून।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिये सुनहरा अवसर लेकर आया है। आप भी इस अवसर का लाभ उठा कर अपना भविष्य सुनहरा बना सकते हैं। सरकारी नौकरियों की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए UKSSSC ने चारा सहायक (फीड सहायक) जीआर-2 03,चारा, सहायक (फ़ीड सहायक) ग्रेड-3 02, सहायक खाद्य निरीक्षक / प्रशिक्षक 01, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक 03
सहायक कृषि अधिकारी, ग्रेड-3 188, उद्यान निरीक्षक/सहायक विकास अधिकारी 26, सहायक मशरूम विकास अधिकारी 03, सहायक पौध संरक्षण अधिकारी/मधु विकास अधिकारी 02, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (उद्यान) 03, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (वनस्पति) 03,
मशरूम पर्यवेक्षक 04, प्रयोगशाला सहायक 04,
बागवानी विकास शाखा – ग्रेड-3 पर्यवेक्षक – 181 एवं सहायक कृषि अधिकारी (AAO) के 188 पदों समेत  कुल 423 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए युवाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक आवेदक 05 अक्टूबर यानी आज (मंगलवार) 2021 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं जो 18 नवंबर 2021 तक  जारी रहेगा। आप आयोग की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2021 रखी गई है। ( सरकार ने आवेदन शुल्क को माफ कर दिया है और इसका शासनादेश भी जारी हो चुका है), लेकिन प्रकिया आप स्वयं जांच ले। विभिन्न पदों के लिये बीएससी, एमएससी के साथ ही आयु सीमा  21 से 43 वर्ष रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *