देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी जमलोकी का निधन

जनमंच टुडे/ ऊखीमठ।

देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी/ प्रचार अधिकारी नर्मदेश्वर प्रसाद जमलोकी (54) अब हमारे बीच नहीं रहे। शुक्रवार रात को हृदयगति रुकने से उनका आकस्मिक निधन हो गया। शनिवार को उनका अन्तिम संस्कार उनके पैतृक घाट में गमगीन माहौल में किया गया।
ब्राह्मण खोली उखीमठ निवासी एन पी जमलोकी आचार्य जमलोकी परिवार से संबंध रखते हैं। उनकी श्री केदारनाथ भगवान में अपार आस्था थी। वर्तमान में वह देवस्थानम बोर्ड के केदारनाथ प्रतिष्ठान में उखीमठ/ केदारनाथ में तैनात थे। वर्षों से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में सेवा दे चुके थे। उनके निधन से सम्पूर्ण केदारनाथ क्षेत्र में शोक की लहर है !
उनके निधन पर कमेटी के अध्यक्ष पूर्व राज्य सभा सांसद  मनोहर कांत ध्यानी , उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के सदस्य विधायक महेंद्र भट्ट, विधायक केदारनाथ मनोज रावत,पूर्व विधायक शैलारानी रावत,  आशा नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भटट्, निवास पोस्ती, आशुतोष डिमरी मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन,अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी.सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, कनिष्ठ प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, संरक्षक सन्दीप पुष्वाण, मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नेगी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्वाण,आचार्य हर्ष जमलोकी, सूरज जमलोकी, शुभम जमलोकी, विश्व मोहन जमलोकी, अभ्युदय जमलोकी, श्रीवर्ध जमलोकी, सभासद प्रदीप धर्म्वाण, रवीन्द्र रावत, सरला देवी, पूजा देवी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष आनन्द सिंह रावत, गुरिल्ला संगठन जिला अध्यक्ष बसन्ती रावत, वित्त नियंत्रक जगत सिंह चौहान, अनिल शर्मा ,शिशुपाल वर्तवाल सुनील तिवारी,अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, एएस नेगी, राकेश सेमवाल राजेंद्र चौहान,गिरीश चौहान, गिरीश देवली,आरसी तिवारी, राजकुमार नौटियाल,प्रमोद नौटियाल, यदुवीर पुष्वाण, भूपेंद्र रावत, रमेश नेगी, डा.हरीश गौड़,संजय चमोली, मधुसूदन सुयाल, विशाल पंवार, दीपेंद्र रावत,अमित राणा, कुलदीप नेगी, रामचंद्र बिष्ट,प्रमोद कैशिव,बल्लभ सेमवाल, बीरेंद्र बिष्ट, संजय कुकरेती सहित देव स्थानम् बोर्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों, तीर्थ पुरोहित समाज, उद्योग व्यापार मण्डल, जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *