लोक कलाकारों को पहचानपत्र होंगे जारी

जनमंच टुडे/ पौड़ी।

 कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि संस्कृति विभाग के लोककलाकारों को पहचान पत्र जारी किया जाएगा। पहचान पत्र से लोक कलाकारों को सभी  सुविधाएं मिलेगी। प्रसिद्ध शक्तिपीठ महाकालिंका मंदिर पौड़ी-अल्मोड़ा के नवनिर्मित मंदिर के उद्घाटन एवं मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर कही। सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य के लोक कलाकारों को संस्कृति विभाग द्वारा एक पहचान पत्र जारी किया जाएगा। इस पहचान पत्र में कलाकार का आधार नंबर, आय एवं अन्य सभी  विवरण उपलब्ध होंगे। यह पहचान पत्र सभी कलाकारों को हर प्रकार की सुविधाएं दिलाने में उपयोगी होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *