रेल यात्रियों को मिली राहत

जनमंच टुडे/देहरादून।

देहरादून आने और यहां से जाने वाली ट्रेनों का संचालन शनिवार से सामान्य हो गया है। इससे रेल यात्रियों को राहत मिली है। लक्सर स्टेशन पर काम के चलते 24 अक्तूबर से दून की ट्रेनों का ब्लॉक चल रहा था। देहरादून से सिर्फ रात के समय नंदादेवी-कोटा एक्सप्रेसद चल रही है। ब्लॉक के चलते कुछ ट्रेनें रद रही। कुछ ट्रेनें मुरादाबाद, नजीवाबाद और सहारनपुर से लौट रही थी। छह दिन के ब्लॉक के बाद शनिवार से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। शताब्दी, जनशताब्दी, मसूरी, जनता, लिंक, लहोरी, सहारनपुर मेल समेत सभी ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। ट्रेनों का संचालन शुरू होने से रेल यात्रियों को राहत मिली है। स्टेशन अधीक्षक सीताराम सोनकर ने बताया कि शनिवार को सभी ट्रेनें अपने नियत समय पर आई और देहरादून से भी सही समय पर रवाना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *