मुख्यमंत्री आज कोटद्वार में

जनमंच टुडे/ देहरादून/ पौड़ी।

मुख्यमंत्री श् पुष्कर सिंह धामी रविवार को  एक दिवसीय भ्रमण पर कोटद्वार पहुंचेंगे।  मुख्यमंत्रो दो बजे गढ़वाल विश्वविद्यालय परिसर हैलीपैड चौरास टिहरी से प्रस्थान कर 2 बजकर 20 पर बी.ई.एल. हैलीपैड कोटद्वार पहुंचेंगे। बी.ई.एल. हैलीपैड कोटद्वार से भाजयुमो द्वारा आयोजित बाइक रैली के साथ वह विजय गार्डन कार्यक्रम स्थल  देवी मंदिर कोटद्वार तक पहुँचेंगे और सैनिक सम्मान समारोह कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत,  वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत, प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज,  चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री धन सिंह रावत,  विधायक लैंसडाउन महंत दिलीप रावत,  विधायक पौड़ी मुकेश कोली,  विधायक यमकेश्वर रितु खंडूरी आदि मौजूद रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *