इगास’ पर अब छुट्टी रालि : मुख्यमंत्री

 

जनमंच टुडे/ देहरादून।

धामी सरकार ने  उत्तराखण्ड के लोक पर्व इगास  पर एक दिन का अवकाश घोषित किया है।  बता दें कि इगास पर्व गढ़वाल क्षेत्र का लोक पर्व है। पहाड़ में बग्वाल यानि दीपावली के ठीक ग्यारह दिन बाद इगास मनाने की परंपरा है। उत्तराखंड में ज्योति पर्व दीपावली का उत्सव इसी दिन पराकाष्ठा को पहुंचता है, इसलिए पर्वों की इस श्रृंखला को इगास-बग्वाल नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर गढ़वाली बोली में छुट्टी की जानकारी देते हुए लिखा कि, “उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति कु प्रतीक लोकपर्व ‘इगास’ पर अब छुट्टी रालि। हमरू उद्देश्य च कि हम सब्बि ये त्यौहार तै बड़ा धूमधाम सै मनौ, अर हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुड़ी रौ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *