गाड़ी फिटफॉर है तभी सड़क पर उतारे, वरना पड़ेगा जुर्माना

जनमंच टुडे/ देहरादून।

अगर आप की गाड़ी में इंडिकेटर ,रिफ्लेक्टर ,बैक लाइट और पार्किंग लाइट  नहीं है तो अब आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।  अगर आपके वाहन में ये खराबी है तो जल्द से जल्द ठीक करवा ले वरना आपको वाहन चलाना  महंगा पड़ सकता है और आपको जुर्माना पड़ सकता है।  आरटीओ इंफोर्समेंट संदीप सैनी ने एआरटीओ को निर्देश दिए है की जिन वाहनों में ये वस्तुएं नहीं है उनके स्वामियों पर कार्रवाई की जाए। गौरतलब है कि कोहरे की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए देहरादून,विकासनगर,ऋषिकेश ,रुड़की और हरिद्वार में ऐसे सभी वाहनों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए है जो बिना बैक लाइट,रिफ्लेक्टर, पार्किंग लाइट और बिना इंडिकेटर के चल रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *