दून में आज मिले 18 कोरोना संक्रमित
जनमंच टुडे/ देहरादून।
कई महीनों बाद आज कोरोना के माले में तेज़ी आई है ।देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (एफआरआई) में आज 11 अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को आइसोलेटे कर दिया गया है।मामले की जानकारी देते हुए अकादमी के अपर निदेशक डा. एसके अवस्थी ने बताया कि, 48 अधिकारियों का दल पहले लखनऊ ट्रेनिंग पर था और इसके पश्चात दिल्ली में ट्रेनिंग के लिए गया। दिल्ली से वापस देहरादून आने के दौरान सभी के सैंपल लिए गए, जिसमें 8 अधिकारी संक्रमित पाए गए। इसके बाद दून में सभी 48 की सैंपलिंग की गई तो तीन अन्य की भी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। यहां अब कुल संक्रमितों की संख्या 11 पहुंच गई है। वहीं तिब्बती समुदाय के 7 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 3 क्लेमेनटाउन क्षेत्र से हैं, जबकि 4 सहस्रधारा रोड स्थित तिब्बतन कालोनी से हैं।
