दून में दो जगह लगा लॉकडाउन
जनमंच टुडे/ देहरादून।
लम्बे समय बाद कोरोना संक्रमित मिलने के बाद देहरादून के दो जगहों को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है।देहरादून जनपद के इंदिरा गांधी नेशनल एकेडमी ओल्ड हॉस्टल एफआरआई एवं जी-2 बी-19 तिब्बतन कालोनी डिक्लिन सहस्त्रधारा रोड कुल्हाल में कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने उप जिलाधिकारी सदर को उक्त क्षेत्रों में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग एवं प्रभावी सर्विलांस कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सधिकारी को इन क्षेत्रों में सैंपलिंग कार्य कराते हुए इसकी नियमित मॉनिटरिंग कराने तथा जिला पूर्ति अधिकारी को उक्त क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं एवं खाद्यान्न की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपदवासियों से मास्क का उपयोग तथा बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी का पालन करने का अनुरोध किया है।
