हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने जाना मरीजों का हालचाल

जनमंच टुडे/ देहरादून।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में उपचार हेतु भर्ती कर्नल (से.नि.) हरेंद्र सिंह रावत का हाल चाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से भी वार्ता की और उनके उपचार हेतु की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी  ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों की  कुशलक्षेम पूछी और सभी की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *