पौड़ी जिले में मिले 19 कोरोना संक्रमित

जनमंच टुडे/ देहरादून।

कुछ समय तक शांत रहने के बाद एक बार फिर  कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 36 नए मामले सामने आए हैं।  वहीं 10 मरीज रिकवर हुए है। इसके साथ ही उत्तराखंड में अब तक 3 लाख 44 हजार 219 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 3 लाख 30 हजार 476 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 7 हजार 407 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।  आज सबसे अधिक 19 कोरोना संक्रमित पौड़ी जनपद में मिले, जबकि  नैनीताल में 7, देहरादून में पांच, अल्मोड़ा और हरिद्वार में दो-दो और उधमसिंह नगर में एक  कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि  चमोली, रुद्रप्रयाग, नई  टिहरी, उत्तरकाशी, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कोई संक्रमित नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *