कांग्रेस की मानसिकता महिला विरोधी : दीप्ति रावत
जनमंच टुडे/देहरादून।
बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पूर्व और वर्तमान कांग्रेस अध्यक्षों की अलग-अलग राय से साफ़ हो जाता है कि कांग्रेस की मानसिकता महिला विरोधी है। कांग्रेस महिलाओं को सिर्फ भ्रमित और इस्तेमाल करना जानती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं के प्रति काँग्रेस का नजरिया एकदम असम्मानजनक है। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सोच पहाड़ की महिलाओं की योग्यता और क्षमता के प्रति अपमानजनक है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का पूरा सम्मान और ख्याल रखती है,जो भी कार्यक्रम व योजनाएं चलाई जाती हैं वह महिलाओं से जुड़ी होती हैं। कांग्रेस को यही बात खलती है। 70 सालों में कांग्रेस ने महिलाओं को मूलभूत सुविधाएं तक मुहैया नहीं करा पाई।भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए महिलाएं हमेशा से ही सिर्फ वोट बैंक रहीं है। रावत ने कहा कि मातृ शक्ति को ले कर कांग्रेस का दोहरा चेहरा सामने चुका है। रावत ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय विधानसभा चुनावों में महिलाओं को टिकट देने का दावा कर रहे। वही कॉग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसके उलट कहा कि महिला या युवा के बजाए पार्टी सिर्फ जिताऊ चेहरों को चुनाव में उतारेगी।दीप्ति रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की बात करती है। उन्होंने कांग्रेस से उत्तराखंड में महिलाओं की स्थिति पर अपनी राय व सोच स्पष्ट करने की मांग की है।
