हरक सिंह ने दिया मन्त्रिमण्डल से इस्तीफा
जनमंच टुडे/ देहरादून।
ऊर्जा मंत्री आवर कोटद्वार विस क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉक्टर हरक सिंह रावत ने मन्त्रिमण्डल से इस्तीफ़ा दे दिया है। ऐसे में अब उनके एक बार फिर से कांग्रेस में जाने की अटकलों को बल मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के साथ रायपुर विस क्षेत्र से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ के भी भाजपा से इस्तीफा देने की खबर है। हालांकि अभी दोनों की तरफ से कोई ऐसा बयान सामने नहीं आया है।
