उत्तराखण्ड में आज से नाइट कर्फ्यू
जनमंच टुडे/ देहरादून।
ओमिक्रोम के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार ने आज रात यानि सोमवार रात 11 बजके से नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। नाइट कर्फ्यू सुबह 5 बजके तक रहेगा। नाइट कर्फ्यू लगने से इस बार नए साल का जश्न मनाने वालों के अरमानों पर पानी फिर गया है। नये साल के जश्न को लेकर होटलों ने जो तैयारियां की थी वह धरी की धरी रह गई है। वही आज राज्य में ओमिक्रोम के तीन मामले पाए गए। जिनमे से हरिद्वार में एक और देहरादून में दो लोग ओमिक्रोम से संक्रमित पाए गए। मामलों के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए सरकार ने सोमवार से नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। कर्फ़्यू के चलते इस बार लोग नए साल का जश्न नहीं माना पाएंगे।कर्फ़्यू के दौरान लोग रात 11 बजे के बाद सिर्फ जरूरी कारणों से बाहर निकल सकेंगे। केवल आवश्यक सेवाओं को आवागमन की अनुमति दी जाएगी।
देखिए पूरी एसओपी:

