सत्ता में आते ही रसोई गैस पर 200 रुपए की सब्सिडी देंगे: हरीश रावत

जनमंच टुडे/ देहरादून।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार देर शाम को रायपुर विस क्षेत्र में आयोजित विजय शंखनाद जनसभा को संबोधित  किया।  इस  अवसर पर हरीश रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार विकास के नाम पर कुछ लोगों का  ही भला रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रो मूल्य कम होने के वावजूद हमारी सरकार पेट्रोल, डीजल का दाम हरदिन बढ़ा रही है, जिससे लोगों का बजट पूरी तरह से डगमगा गया है। रावत ने कहा कि सरकार ने महिलाओं की रसोई में डाका डाला। रसोई गैस  जो आज से चार साल पहले 4 सौ 50 रुपए का आता था, आज एक हज़ार में मिल रहा है। हरीश रावत ने कगा की कांग्रेस की सरकार आते ही  200 सौ रुपए की सब्सिडी सीधे महिलाओं के खाते में डालेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बेटियों को इंजीनियर, डाक्टर बनाना चाहते हैं और भाजपा सरकार घसियारी बनाना चाहती है। कांग्रेस के सत्ता में आते ही एक साल के अंदर 28 हजार रिक्तियां भरेगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ का नाम लिए बिना ही उन पर तंज कसते हुए कहा कि रायपुर क्षेत्र की जनता ने क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस को जो विधायक दिया वो  ‘उजाड़ू’ निकला, जिसका पेट ही नहीं भरता था, इसलिए  भाग गया।  इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट,कार्यक्रम के आयोजक महेंद्र नेगी ‘गुरुजी’ , महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गौरव चौधरी, गरिमा दसोनी, प्रवीन त्यागी, सूरत सिंह नेगी, सुनील नौटियाल, विजय गुप्ता, महेश जोशी, शांति रावत, हेमा पुरोहित  समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed