आज मिले 44 कोरोना संक्रमित
जनमंच टुडे/ देहरादून।
राज्य में कोरोना का ग्राफ एक बार तेज़ी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को 44 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए । सबसे अधिक संक्रमित देहरादून जिले में पाए गए। इसके साथ ही अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 344843 तक पहुंच गई है। इनमें से अब तक प्रदेश में कोरोना के 331001 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। आज चमोली में 01, चम्पावत में 03, देहरादून में 25, हरिद्वार में 03, नैनीताल में 10, नई टिहरी में 01, ऊधमसिंह नगर में 01 कोरोना संक्रमित पाए गए।
