निर्दलियों ने उड़ाई राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियों की ‘नींद’

  • लक्ष्मण सिंह  नेगी।

जनमंच टुडे/ ऊखीमठ।

केदारनाथ विधानसभा सीट पर घमासान मचा हुआ है! इस सीट पर 14 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। केदारनाथ विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने राष्ट्रीय दलों की रातों की नींद उड़ा  रखी है। 89 हजार 473 मतदाताओं वाली केदारनाथ विधानसभा सीट को निर्वाचन आयोग ने दो जोन 27 सेक्टर और 173 बूथों में विभाजित किया हुआ है। इस विधानसभा सीट में पुरुष मतदाताओं से 1463 महिला मतदाता अधिक है । 2017 की बात करे तो उस दौरान नौ प्रत्याशियों ने  चुनाव लड़ा था। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 13906 जबकि निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप रावत को 13037 मत लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे। भाजपा से बगावत कर मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरी आशा नौटियाल  11786 मत लेकर तीसरे स्थान पर रही थी, जबकि भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत 11472 मत लेकर चौथे स्थान पर रही थी। वर्तमान समय की बात करे तो केदारनाथ विधानसभा सीट पर 14 प्रत्याशी चुनावी समर में है । भाजपा से शैलारानी रावत, कांग्रेस से मनोज रावत, निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप रावत, यूकेडी से गजपाल रावत, कम्युनिस्ट पार्टी से राजाराम सेमवाल,आम आदमी पार्टी से सुमन्त तिवारी,पीपुल्स पार्टी से मनोज तिनसोला, सपा से बद्रीश, बसपा से श्याम लाल चुनावी दंगल में हैं।इसके अलावा देवेश नौटियाल, रेखा देवी, माला तिवारी, सूरज सिंह, कुलदीप सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमा रहे हैं। वर्तमान आंकड़ों पर गौर करें तो भाजपा कांग्रेस और निर्दलीय कुलदीप रावत में घमासान होने के आसार है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुमन्त तिवारी , निर्दलीय प्रत्याशी देवेश नौटियाल, यूकेडी के गजपाल रावत भी पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में हैं।  विधानसभा चुनाव की तिथि निकट आते ही सभी प्रत्याशियों ने जनता के बीच जाकर आशीर्वाद मांग रहे हैं। है मगर, आने वाले दिनों में जनता किसके पक्ष में मतदान करती है, यह अभी भविष्य के गर्भ में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *