आम आदमी पार्टी ने प्रेमनगर में खोला चुनाव कार्यालय

जनमंच टुडे/ देहरादून।

 

बारिश के बावजूद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और प्रत्याशी घर, घर जाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। शुक्रवार को चुनावी कार्यक्रम को गति देने के लिए कैंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर में  आम आदमी पार्टी का चुनाव कार्यालय खोला गया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के देहरादून कैंट प्रत्याशी रविंद्र सिंह आनंद ने कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव कैंट विधानसभा में बीजेपी और आम आदमी पार्टी का चुनाव है और आम आदमी पार्टी तीसरा विकल्प बनकर उभर रही है। रविंदर आनंद ने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र की जनता भाजपा एवं कांग्रेस दोनों के कुशासन को देख चुकी है और अब बदलाव का मन बना चुकी है बदलाव के लिए जनता के पास 2022 में आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प है । वही पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अब जनता ने आम आदमी पार्टी को मौका देने की ठानी है। रविंदर आनंद ने जनता से आप के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कई समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *