कोरोना से आज गई 15 लोगों की जान
जनमंच टुडे /देहरादून।
कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई जबकि 1183 संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को देहरादून में 369, हरिद्वार में 73, ऊधमसिंह नगर में 87, चमोली में 94, अल्मोड़ा में 125, रुद्रप्रयाग में 104, नैनीताल में 62, पौड़ी में 77, पिथौरागढ़ में 52, टिहरी में 43, उत्तरकाशी में 48, चंपावत में 44 और बागेश्वर जिले में 05 संक्रमित मिले । वही 4186 संक्रमित स्वस्थ हुए ।
