पौड़ी के छह सीटों पर होगी भाजपा, कांग्रेस में टक्कर

जनमंच टुडे/डेस्क।

चुनाव की तारीख जैसे, जैसे नजदीक आ रही है। प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ती जा रही है और हर कोई  जीत को लेकर आश्वस्त दिख रहा है। जनपद पौड़ी के   लैंसडौन, चौबट्टाखाल, पौड़ी, यमकेश्वर विस सीट पर  पिछले चुनाव की भांति इस बार भी कांग्रेस और भाजपा में आमना सामना होगा । वहीं कोटद्वार सीट पर भाजपा के धीरेन्द्र चौहान के निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरने से चुनाव के दिलचस्प होने के आसार है, जबकि श्रीनगर सीट पर उक्रांद मुकाबला त्रिकोणीय बनाने में जुटा हुआ है।पौड़ी जिले में कुछ सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर चल रही है। जिले की चौबट्टाखाल सीट भाजपा  के लिए सबसे आसान मानी जा रही है।  कोटद्वार  विस सीट की बात करे तो यहां से कांग्रेस के सुरेन्द्र सिंह नेगी और भाजपा की रितु खण्डूड़ी के साथ ही भाजपा के बागी धीरेन्द्र चौहान मैदान में हैं। वहीं इस बार पौड़ी जनपद की सबसे चर्चित  सीट लैंसडौन में भाजपा के सीटिंग विधायक दलीप रावत का मुकाबला हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई कांग्रेस के कद्दावर नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति रावत से है। डॉ हरक सिंह रावत दो बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं।  राजनीतिक पण्डितों की माने तो इस सीट के सभी कांग्रेसी की एकजुटता  कांग्रेस की राह को आसान बना रही है।    यमकेश्वर सीट की बात की जाए तो यहां से हर बार भाजपा को विजयश्री मिलती रही है। इस बार भी यहां कांग्रेस और भाजपा में ही मुकाबला देखने को मिलेगा।  इस बार इस सीट पर कांग्रेस एकजुट दिखाई दे रही है, तो माना जा रहा कि मुकाबला बेहद करीबी होगा।  श्रीनगर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का मुकाबला कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत से है।  उक्रांद  प्रत्याशी भी मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकते हैं। पौड़ी सीट पर भाजपा और कांग्रेस में  टक्कर होगी। अगर सत्ताधारी दल के खिलाफ एण्टी इन्कम्बेंसी चली तो यहां कुछ भी हो सकता है। वहीं पौड़ी जनपद से लगे देवप्रयाग विस सीट की बात करे तो यहां कांग्रेस के मंत्रीप्रसाद नैथानी , भाजपा के विनोद कंडारी और उत्तराखण्ड क्रांतिदल के दिवाकर भट्ट के बीच जंग होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *