आईईडी धमाके में उत्तराखंड के राजेन्द्र सिंह शहीद

देवप्रयाग।

मंगलवार को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों द्वार किए गए आईईडी धमाके में सड़क निर्माण की सुरक्षा में लगे देवप्रयाग निवासी आईटीबीपी जवान के राजेन्द्र सिंह ग्राम कोटी शहीद हो गए। इस खबर से उनके घर और गांव में कोहराम मच गया।जानकारी मिली है कि उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंच गया है। ताबूत में शहीद को लेटा देख परिवार वाले बेसुध हो गए। गांव में माहौल गमगीन हो गया। जानकारी मिली है कि इस धमाके में एक जवान घायल भी हुआ है। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के सोनपुर इलाके के ढ़ोगरीबेड़ी में आईईडी लगाया हुआ था, यहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए निकले आइटीबीपी के 53वीं बटालियन के जवान रूटीन गश्त कर रहे थे। इस दौरान पहले से प्लांट किए 2 आईईडी को नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया। धमाके की चपेट में आने से एएसआई राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं, हेड कांस्टेबल महेश बुरी तरह से जख्मी है। फिलहाल अस्पताल में उनका चल रहा है। वहीं, घटनास्थल पर पर पहुंचे एसपी सदानंद कुमार और नक्सल ऑपरेशन एसपी अक्षय ने कहा, नक्सलियों के पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है। साथ ही इलाके में अन्य आईईडी होने की शंका के चलते इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *