छात्रों में लोकतंत्र एवं सविधान को जानने की जिज्ञासा प्रशंसनीय
जनमंच टुडे/ देहरादून।
उत्तराखंड राज्य की पांचवीं विधानसभा के प्रथम सत्र के दूसरे दिन उत्तरांचल विश्वविद्यालय, देहरादून से पत्रकारिता में अध्ययन कर रहे 30 छात्र छत्राओं ने दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देखी। संसदीय कार्यवाही देखने के उपरांत बच्चों ने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण का आभार व्यक्त करते हुए विधानसभा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उत्तरांचल विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विषय पर स्नातक एवं स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे छात्र छत्राओं को विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही देखने का मौका दिया। पत्रकारिता के 30 छात्रों के साथ दो अध्यापकों को दर्शक दीर्घा में बैठ कर सदन की कार्यवाही से रूबरू होने का मौका मिला। तत्पश्चात विधानसभा अध्यक्ष ने अपने सभाकक्ष में सभी छात्र-छात्राओं से बातचीत की, वहीं ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सदन संचालन एवम सत्र की कार्यवाही को लेकर पूछे गए प्रश्नों का बच्चों को जवाब भी दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें भी प्रसन्नता है कि पत्रकारिता के क्षेत्र में देश के आने वाले भविष्य को अपने लोकतंत्र एवं सविधान को जानने की जिज्ञासा है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों को प्रश्नकाल, शून्य
