गंगा की पवित्रता के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय: भट्ट

  • लक्ष्मण सिंह नेगी।

          जनमंच टुडे/ ऊखीमठ।

गंगाधर मैठाणी राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी विद्यापीठ में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन कार्यक्रम के तहत गंगा उत्सव पखवाड़े का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।

नमामि गंगे के तहत आयोजित गंगा उत्सव पखवाड़े के समापन अवसर पर अनेक प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया और विद्यालय परिवार ने जनमानस से गंगा की पवित्रता बनाने का आवाहन किया। दो सप्ताह से अधिक समय तक चले गंगा उत्सव पखवाड़े में विद्यालय के पांच दर्जन नौनिहालों ने प्रतिभाग किया। गंगा उत्सव पखवाड़े के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भटट् ने कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत केन्द्र सरकार की पहल पर लम्बे समय से नमामि गंगे का संचालन कर गंगा की पवित्रता को कायम रखने की दिखा में सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।

इस योजना का संचालन केन्द्र व राज्य सरकारों के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने नौनिहालों को आश्वासन देते हुए कहा कि गंगाधर मैठाणी महाविद्यालय विद्यापीठ में शीध्र बीएससी की कक्षायें संचालित करने के लिए प्रदेश के  मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से वार्ता की जायेगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आयुर्वेदिक फार्मेसी विद्यापीठ के प्राचार्य डा हर्षवर्धन बेंजवाल ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए हर एक नौनिहाल को सजग होना पडे़गा, क्योंकि भविष्य में राष्ट्र का भार युवाओं के कंधों पर है। उन्होंने नौनिहालों का आवाहन करते हुए कहा कि उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रूको मत। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पीएस जगवाण ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गंगा की पवित्रता को कायम रखने के लिए सामूहिक पहल होने चाहिए।  इस मिशन को सफल बनाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डा गणेश भागवत ने बताया कि महाविद्यालय में गंगा उत्सव कार्यक्रम  मार्च 2021 में शुरू हुआ था । विगत नवम्बर माह सहित अभी तक तीन गंगा उत्सव पखवाडे का आयोजन किया गया। 16 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित गंगा उत्सव पखवाड़े में नौनिहालों तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अनेक जानकारियां दी गयी।

इन फार गंगा, पेन्टिंग, भाषण सहित अनेक प्रतियोगितायें आयोजित की गयी जिसमें नौनिहालों ने बढ़ – चढ़कर भागीदारी की।  समापन अवसर पर छात्रा रागिनी द्वारा गंगा की धार्मिक महत्ता की विस्तृत जानकारी दी गयी जबकि अन्य नौनिहालों द्वारा अनेक सांस्कृतिक व नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किये गए कार्यक्रम का संचालन डाअनुराग भण्डारी ने किया! इस मौके पर डॉ नीतू, डा आजाद सिंह डॉ0 मोनिका, डॉ मनोज कुमार रक्षित बगवाडी, रोहित, कैलाश रावत, मोनिका, आशा, मनीषा, साक्षी, माधुरी, राखी, अनीषा, ज्योति सहित कई दर्जन छात्र – छात्रायें मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *