19 मई को खुलेंगे मदमहेश्वर के कपाट
- लक्ष्मण सिंह नेगी।
जनमंच टुडे/ ऊखीमठ। बैसाखी पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओमकारेश्वर मन्दिर में पंचाग गणना के बाद विधि-विधान के साथ मदमहेश्वर के कपाट खोलने की तिथि तय की गयी। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट लग्नानुसार 19 मई पूर्वाह्न 11 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। 15 मई को देव डोली पंचकेदार ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ परिसर में स्थापित होगी। 17 मई डोली रांसी के लिए प्रस्थान करेगी। 18 मई को देवडोली गौंडार में प्रवास करेगी। 19 मई को प्रात: 11 बजे मदमहेश्वर के कपाट खुलेंगे। अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं केदारनाथ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, प्रभारी अधिकारी आरसी तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, आचार्य हर्ष जमलोकी, मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, विपिन तिवारी, वेदपाठी यशोधर मैठाणी तथा विश्वमोहन जमलोकी, पुजारी शिवलिंग चपटा,मनोज शुक्ला, प्रेम सिंह रावत दफेदार विदेश शैव, मुकुंद पंवार सहित रांसी- गौंडार के हक हकूक धारी मौजूद रहे।
अवसर
