कुत्तों के हमले में महिला की मौत
जनमंच टुडे/ रुद्रपुर।
ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता के आमखेड़ा गांव में बुधवार देर रात को आवारा कुत्तों से अपने पालतू कुत्ते को बचाने गई एक वृद्धा और उसकी बेटी पर हमला कर दिया, जिसमे वृद्धा की मौत हो गई वहीं उसकी पुत्री की हालत गंभीर है। घटना से सहमे ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। नानकमत्ता थाना क्षेत्र के ग्राम धूमखेडा निवासी भजन सिंह की पत्नी तारो (70) अपनी बेटी आमखेड़ा निवासी सुनीता घर आ रखी थी थी। इस दौरान रात को उसके पालूत कुत्ते पर आवार कुत्तों ने झुंड ने अचानक हमला कर दिया। कुत्तों की आवाज सुनकर तारों घर से बाहर गई और अपने पालतू कुत्ते पर हमला कर रहे कुत्तों को भगाने की कोशिश करने लगी। इस दौरान कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। वृद्धा नोच की चीख पुकार सुनकर पुत्री सुनीता भी मौके पर पहुंची, और अपनी मां को छुड़ाने का प्रयास किया तो कुत्तों के झुंड ने उसपर भी हमला कर दिया। दोनों की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाया और नानकमत्ता अस्पताल पहुँचाया। जहां डॉक्टरों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया ,वहीं सुनीता की गम्भीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया है। कुत्तों के हमले से महिला की मौत पर गांव में दहशत महौल है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।
