विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दिया विधायकी से इस्तीफा

जनमंच टुडे/ देहरादून।

चम्पावत विस सीट के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।आज उन्होंने  विस अध्यक्ष के आवास पर पहुँचकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा।विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है । गहतोड़ी के इस्तीफे के बाद अब मुख्यमंत्री के चंपावत से उपचुनाव लड़ेंगे। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, संगठन महामंत्री अजय कुमार, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *