जंगलों में आग लगाने वालों को होगी जेल
जनमंच टुडे/ बागेश्वर।
जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ प्रशासन अब सख्त हो गया है और जंगलों पर आग लगाने वालों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। बागेश्वर जिला प्रशासन ने जंगलों में आग लगाने वालों पर अर्थदण्ड लगाने के साथ ही मुकदमा दर्ज करेगा। साथ ही जंगलों में आग लगाने वालों की सूचना देने वालों को 10 हजार रुपये का नकद इनाम देगी और उसका नाम गुप्त रखेगी। अब जंगलों में आग लगाने वालों की खैर नहीं। अगर कोई जंगल मे आग लगाते हुए पकड़ा गया तो उस पर अर्थदण्ड तो लगेगा ही साथ ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बागेश्वर जिले में वनों को आग से बचाने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जंगलों को आग से बचाने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जंगलों में आग लगाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करें। डीएम ने कहा की जंगलों में आग लगाने वाले पर अर्थदण्ड लगाने के साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करें। उन्होंने कहा कि जंगलों में आग लगाने वालों की सूचना देने वालों को 10 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा और उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जंगलों को बचाने के लिए लोगों से आगे आने की अपील की। उन्होंने वनाग्नि को रोकने के लिए अधिकारियों से सब डिविजन और ब्लॉक स्तर पर टीमें गठित करने के निर्देश दिये। ये टीमें निंरतर निगरानी बनाते हुए प्रभावी कार्रवाई से भी अवगत करायेगी। उन्होंने अधिकारियों को न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकें कर लोगों को जागरूक करने को कहा। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि वनाग्नि की घटनायें बढ़ने पर एसडीआरएफ को भी इसमें सम्मिलित किया जाए और जरूरत पडने पर सेना की भी मदद ली जाए।
