नए मल्टी स्पेशलिटी वार्ड का शुभारंभ

पुष्पेंद्र राणा/ जनमंच टुडे/ सतपुली। द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल चमोली सतपुली में आज 25 बेड का नए मल्टी स्पेशलिटी वार्ड का शुभारंभ करुणामई माता  मंगला और भोले जी महाराज ने किया।

द हंस फाउंडेशन चमोलीसैण में 25 बिस्तरों वाले नए मल्टी स्पेशलिस्ट वार्ड का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर अस्पताल के इंचार्ज पंकज शर्मा ने कहा कि यह अस्पताल ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। शर्मा ने कहा की माता मंगला और भोले जी महाराज के आशीर्वाद से लगातार अस्पताल दिनों दिन प्रगति की ओर बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *