सड़क दुर्घटना में दो की मौत
जनमंच टुडे/ गोपेश्वर।
चमोली जिले के बिरही-निजमुला मोटरमार्ग पर यात्रियों से भरी मैक्स अनियंत्रित होकर गदेरे में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गये । घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार को चमोली जिले के निजमुला घाटी में सवारियों से भरी मैक्स पगना से बिरही जा रही थी। जैसे है मैक्स गाड़ी गांव पास पहुंची वह अनियंत्रित होकर गदेरे में जा गिरी। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क तक पहुंचाया। सभी घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में संजय नेगी,(24) पुत्र कलम सिंह ग्राम ईरानी और विकेन्द्रराम (23) पुत्र सबलाराम की मौत हो गई, जबकी 11 घायल हो गये हैं।
