चम्पावत में 31 मई को होगा मतदान

जनमंच टुडे/ देहरादून/ टनकपुर।

भारत निर्वाचन आयोग ने चम्पावत विधानसभा उपचुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है।  निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव का नोटिफिकेशन 4 मई को जारी किया जाएगा। नामांकन करने की आखिरी तारीख 11 मई रखी गई है। 12 मई को नामांकन की स्क्रूटनी होगी। 16 मई को नाम वापसी की आखिरी तारीख रखी गई है। 31 मई मंगलवार को मतदान होगा। वहीं तीन जून को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही चम्पावत जिले में आचार संहिता लागू हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *