हादसे में दो की मौत
जनमंच टुडे/ पिथौरागढ़।
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ से भुरमुनी जा रही अल्टो कार खाई में गिरने से दो की मौत हो गई। आईटीबीपी में तैनात नीरज सिंह धानिक (32) पुत्र होशियार सिंह धानिक, बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात पंकज सिंह खड़ायत (27) पुत्र पुष्कर सिंह खड़ायत, मुकेश बोरा और विपिन खड़ायत कार से पिथौरागढ़ बाजार से अपने घर भुरमुनी लौट रहे थे। गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सवार नीरज सिंह धानिक और पंकज सिंह खड़ायत की मौके पर मौत हो गई। मुकेश बोरा, विपिन खड़ायत और एक अन्य युवक घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायलों के सिर और हाथों में चोटें आई हैं।
