30 मई से 15 जून तक कार्यक्रम आयोजित करेगी bjp
जनमंच टुडे/ देहरादून।
मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर भाजपा पूरे देशभर में वर्षगांठ को सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के रूप में मनाएगी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र भसीन ने बताया कि 30 मई से 15 जून तक देशभर के साथ ही उत्तराखण्ड में भी बूथस्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भसीन ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही दर्जनों कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक लाभान्वित और जरूरतमंदों लोगों को इन कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। श्री भसीन ने कहा कि केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय इस 15 दिवसीय सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए राज्य के सभी सांसदों, विधायकों, नगर निगम एवं पालिका अध्यक्षों पंचायत अध्यक्षों समेत सभी जनप्रतिनिधियों और प्रदेश स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को भागीदारी सौंपी जाएगी। इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराने के लिए बनाई गयी प्रदेश स्तरीय समिति में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल को संयोजक सह संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र बिष्ट समेत 17लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह सभी जिलों में 3 सदस्य समिति के अलावा मंडल स्तर पर भी समिति का गठन किया जाएगा ।
