ईवीएम में कैद हुआ प्रत्याशियों का भाग्य
जनमंच टुडे/ देहरादून। चम्पावत। मंगलवार को टनकपुर उप चुनाव शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। उप चुनाव में मतदान की रफ्तार कम रही। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत चार प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। चंपावत उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी समेत दो निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। चारों का भाग्य का फैसला अब तीन जून को मतगणना के बाद होगा। दूसरी ओर जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि 96,213 मतदाताओं में से 64 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।
