हादसे में तीन लोगों की मौत
जनमंच टुडे/ चंपावत। सोमवार को चंपावत जिले के लोहाघाट में रीठा डांडा मीडार मार्ग पर कुलियाल गांव के चामी तोक के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन यूके 04 टीए 4777 नानकमत्त्ता से विनवाल गांव आ रहा था। डांडा मीडार मार्ग पर डीली बैंड के समीप अनियंत्रित होकर वाहन लगभग 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार 85 वर्षीय चंद्रा देवी पत्नी चिंतामणि निवासी चंद्रकोट विनवाल गांव थाना रीठासाहिब, 86 वर्षीय मनोरथ बिनवाल पुत्र भानदेव बिनवाल निवासी गोलडांडा, थाना रीठा साहिब, 89 वर्षीय पान सिंह परवाल पुत्र गणेश सिंह परवाल निवासी परेवा थाना रीठा साहिब की मौके पर ही मौत हो गई।
