अतिक्रमणकारियों पर चलेगा प्रशासन का डंडा

जनमंच टुडे/ कोटद्वार।  कोटद्वार में नगर निगम प्रशासन द्वारा कल अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया जायेगा, जिसको लेकर आज पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।इस दौरान नगर निगम की टीम भी मौजूद रही साथ ही अतिरिक्त पुलिस फोर्स और पीएसी भी बुला ली गई है। आपको बता दें की हाईकोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमणकारियों को फुटपाथ और नगर निगम की नजूल भूमि से अतिक्रमण हटाने की हिदायत कई बार दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी कई लोगों द्वारा अब तक अतिक्रमण नही हटाया गया। नगर निगम प्रशासन द्वारा 52 अतिक्रमणकारियों की सूची पहले ही जारी कर दी गई है। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम और पुलिस द्वारा सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *