उत्तराखंड बेलगाम कैंटर ने दारोगा को मारी टक्कर, मौत June 22, 2022 janmanchadmin जनमंच टुडे/ चम्पावत। बनबसा थाने में तैनात महिला दरोगा को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला दरोगा की मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार बुधवार को बनबसा थाने में तैनात दरोगा विजयलक्ष्मी (59) पत्नी श्याम राम दोपहर करीब ढ़ाई बजे ड्यूटी करने के बाद थाने से अपने घर फागपुर बनबसा के लिए थाने से बाहर निकली जैसे ही वह थाने के गेट पर पहुंची, इसी दौरान खटीमा की ओर से आ रहे बेलगाम कैंटर ने दारोगा को रौंद दिया। साथी पुलिसकर्मी दरोगा को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया। कैंटर चालक पप्पू राम पुत्र जयराम निवासी गुमदेश लोहाघाट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। Continue Reading Previous अतिक्रमणकारियों पर चलेगा प्रशासन का डंडाNext उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति चिन्ताजनक Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ