मुख्यमंत्री ने कोविड टीके की प्रीकॉशन खुराक देने का अभियान शुरूआत

जनमंच टुडे। देहरादून। अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश में आज से 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लोगों को कोविड टीके की प्रीकॉशन खुराक देने का अभियान शुरू हो गया है। सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर सभी पात्र लोगों को निःशुल्क एहतियाती टीके लगाए जा रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के गांधी शताब्दी चिकित्सालय में बूस्टर डोज लगवाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के विरुद्ध लड़ाई में टीकाकरण ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोेगों से बूस्टर डोज लगाने के साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की गति अवश्य कम हुई है, लेकिन यह महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने भी लोगों से प्रीकॉशन डोज लगाने की अपील की। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 75 दिनों के कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव को ‘जन अभियान’ के रूप में लागू करने का आग्रह किया है। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा, जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा, उत्तर भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कांवड़ यात्रा के मार्गों के अलावा प्रमुख मेलों और सभाओं में विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *