मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केन्द्रीयकृत ‘मिड डे मील किचन’ का शुभारम्भ

जनमंच टुडे/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के सुद्धोवाला में केन्द्रीयकृत ‘मिड डे मील किचन’ का शुभारम्भ किया और कहा- रसोई के बनने सेे देहरादून के आसपास के 120 सरकारी विद्यालयों के 15 हजार से अधिक छात्रों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में इसे 500 से अधिक स्कूलों के 35 हजार से अधिक बच्चों के लिए केन्द्रीयकृत किचन के माध्यम से भोजन की व्यवस्था की जायेगी। श्री धामी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और बच्चों का जीवन स्वस्थ हो व उन्हें उचित पोषण मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि रसोई में आधुनिक मशीनों से भोजन बनाया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि जल्द ही हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर और गदरपुर में भी अक्षय पात्र किचन बनाए जाएंगे, जिसके लिए तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *