डीएम ने लिया विकास कार्यों का जायजा

जनमंच टुडे / देहरादून। जिलाधिकारी ने श्रीनगर के हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय चिकित्सालय के मरीजों के तीमारदारों के लिए श्रीकोट में बनाए गए रैन बसेरा का निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया की रैन बसेरे में पेयजल, शौचालय इत्यादि की व्यवस्थाएं पूर्ण करते हुए संबंधित स्थानीय निकाय/ पंचायत को सुपुर्द करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।  उसके बाद जिलाधिकारी ने श्रीनगर के श्रीकोट विद्या मंदिर गंगानाली में सिंचाई विभाग द्वारा 26.13 लाख  की लागत से बनाए गए बरात घर एवं स्टेज निर्माण कार्य  को भी देखा । जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि स्टेज के आगे समतल किया जाए । लोगों को बैठने के लिए उचित व्यवस्था करें, साथ ही समतल जगह पर टाइल्स का निर्माण कार्य भी पूर्ण करें। इसके अतिरिक्त जल निकासी और जो थोड़ा बहुत निर्माण कार्य अवशेष है उसको भी तेजी से पूर्ण करें। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने श्रीनगर स्थित गंगानाली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित किए गए प्रधानाचार्य कक्ष का भी स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी निर्माण कार्य की गुणवत्ता से संतुष्टि व्यक्त की। संबंधित कक्ष को कॉलेज प्रबंधन को सुपुर्द किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *