मालदेवता के शिखर फाल में डूबकर किशोर की मौत

जनमंच टुडे/ देहरादून। आज अल सुबह मालदेवता  के शिखर फाल में  घूमने गए एक किशोर की शिखर फाल में डूबकर मौत हो गई। किशोर के दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। सूचना पर SDRF की रेस्क्यू टीम ने पानी की गहराई में  उतरकर  किशोर के  शव को बरामद किया।  जानकारी के अनुसार विश्वनाथ एनक्लेव मयूर विहार देहरादून निवासी रवि रावत  का पुत्र रोहित (16) आज सुबह अपने दोस्तों के साथ मालदेवता  घूमने गया था।  इस दौरान वह पानी में उतरा लेकिन गहराई का अंदाजा न होने के कारण  जैसे ही वह पानी मे उतरा वह अचानक डूबने लगा। साथियों ने तुरंत उसे बचाने भरसक कोशिश की, लेकिन वह तब तक वह पानी मे ओझल हो गया था। उन्होंने चरण मामले की जानकारी परिजनों और बचाव दल को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने किशोर के शव को पानी से बाहर निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *