आज मिले 284 कोरोना संक्रमित

जनमंच टुडे/ देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के मामले  लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को कोरोना  के 284 नए मामले पाए गए, जबकि 152 मरीज ठीक हुए। अब प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1301 हो गई है। देहरादून में सबसे अधिक 778, नैनीताल में 228 और हरिद्वार में 69 एक्टिव केस हैं। इस साल प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 96698 संक्रमित मामले मिल चुके हैं। इनमें से 91663 (94.74 फीसद) लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल अब तक 287 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज अलग-अलग लैबों से 1808 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 284 की रिपोर्ट पॉजीटिव व 1524 की निगेटिव आई। देहरादून में सबसे अधिक 164 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल में 41, हरिद्वार में 20, ऊधमसिंहनगर में 17, अल्मोड़ा में 15, चमोली में 10, पौड़ी में पांच, टिहरी में चार, रुद्रप्रयाग में तीन, बागेर व चंपावत में दो-दो और पिथौरागढ़ में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। उत्तरकाशी में आज कोरोना का नया केस नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 2504 सैंपल कोरोना जांच को लैब भेजे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *