गुमनामी वाला में फंदे पर लटका मिला युवक

जनमंच टुडे/ ऋषिकेश।  बुधवार को गुमानीवाला के  रूसा फार्म ने एक युवक ने फंखे से लटककर अपनी जीवन लीला  समाप्त कर ली।  सूचना पर  मौके पर  पहुंची पुलिस आत्महत्या मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को रूसा फार्म गुमानीवाला के रहने वाले हर्षमणि पैन्यूली (37)  पुत्र स्वर्गीय  नागेंद्र दत्त पैन्यूली ने अपने घर में पंखे से लटक कर जान दे दी। परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारकर एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश पहुँचाया।  जहां डॉक्टरों ने  जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया । परिजनों ने बताया ने बताया कि हर्षमणि आज सुबह अपने बच्चों को मोटरसाइकिल से स्कूल छोड़ने गया था। जब वह घर वापस  आया तो अंदर कमरे में चला गया।  जबकी उसकी  पत्नी सैला देवी घर से कुछ दूरी पर ही गौशाला में काम कर रही थी । काम खत्म कर जैसे ही वह कमरे में  आई तो पति को  पंखे में लटके देख वह चीख उठी।    सूचना पर पड़ोसियों ने उसे पंखे से उतार अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित नकर दिया। पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *