प्रदेश में आज मिले 331 संक्रमित, 1 की मौत

जनमंच टुडे/ देहरादून। प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार  बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में आज 331 संक्रमित पाए गए, जबकी एक संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या  बढ़कर 1835 हो गई है। देहरादून में सबसे अधिक 974, नैनीताल में 257 और हरिद्वार में 183 एक्टिव केस हैं। इस साल प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 99423 संक्रमित के मामले मिल चुके हैं। इनमें से 93765 लोग  स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल अब तक 299 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। आज देहरादून में सबसे अधिक 136 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल में 53, ऊधमसिंहनगर में 38, रुद्रप्रयाग में 34, हरिद्वार में 20, टिहरी व उत्तरकाशी में 11-11, पौड़ी में आठ, चमोली में सात, अल्मोड़ा में छह, पिथौरागढ़ में चार, बागेर में दो और चंपावत में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *